सपने हर किसी को नहीं आते
बेजान बारूद के कणों में
सोयी आग को सपने नहीं आते
बदी के लिए उठी हुई हथेली पर आए
पसीने को सपने नहीं आते
शैलफों में पड़े इतिहास के
गंथों को सपने नहीं आते
सपनों के लिए लाज़मी है
सहनशील दिलों का होना
सपनों के लिए नींद की नज़र होनी लाज़मी है
सपने इसलिए सभी को नहीं आते
(इस कविता का नाम नहीं दिया था पाश ने अगर दिया होता तो शायद यही होता)
pash- says sapno k liye lazmi hai sehansil dilon ka hona.sapnay sabko aate hain kaun jane sapnay akar chale jate ho aur jab neend khulti hai to ankhon me dhup faili hoti hai sapna wahan nahi hota ab wo ankhon se kadmo m chala gaya hai sadko p daud rha hai.
Comment by syedtauheed — November 3, 2008 @ 10:48 am |